होली का त्योहार खत्म होते ही लोग परदेस लौटने लगे हैं। जिसमें कामकाजी से लेकर विभिन्न वर्ग के लोग शामिल हैं। इसको लेकर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड में यात्रियों की काफी संख्या में भीड़ देखी जा रही है। जिस कड़ी में बिहार की राजधानी पटना एयरपोर्ट से हवाई किरायों में तेजी से उछाल आई है। जिस तरह त्योहार में आने के लिए मारामारी थी, ठीक वैसे ही त्योहार खत्म होने के बाद लौटने के लिए मारामारी मची हुई है।
इन शहरों का किराया बढ़ा

इसका सीधा असर विमानों के किराए पर पड़ा हैं। जिसमें पटना एयरपोर्ट से हैदराबाद का किराया सबसे अधिक है। पटना से हैदराबाद जाने का किराया 9 हजार को पार कर गया है। जबकि अन्य दिनों की अपेक्षा तीन गुना ज्यादा है। चेन्नई और बेंगलुरु का किराया दोगुना हो गया है, जो कि 8 हजार से अधिक हैं। वहीं दिल्ली और मुंबई का किराया अन्य रूटों की अपेक्षा कम हुई है। होली से पहले दिल्ली का किराया 10 हजार से अधिक तथा मुंबई के लिए 12 हजार के पार था।
यात्रियों की जेब ढ़ीली

जो अब दिल्ली के लिए 6357 और मुंबई के लिए 7407 हैं। इसके साथ ही कोलकाता रूट पर फ्लाइट का किराया सामान्य किराए से साढ़े तीन गुना अधिक है। यात्रियों को बाहर लौटने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।