- DARBHANGA CITY
दरभंगा किलें को लेकर अच्छी खबर, महाराज की विरासत एवं धरोहर को जीवंत करने की पहल तेज।
दरभंगा किला के रखरखाव और मरम्मती को लेकर अच्छी खबर आई है। बताते चलें कि दरभंगा के ऐतिहासिक धरोहर में शामिल हैं किला। जो अब धीरे-धीरे अपनी पहचान खोने लगा। लेकिन फिर इसे लेकर दरभंगा महाराज के पोते कपलेश्वर सिंह ने पहल शुरू कर दिया है। जिसके तहत काम भी शुरू हो गया है।
धरोहर को संजोने का प्रयास सराहनीय
किला की दीवारों पर घांस-फूस और बड़े-बड़े पेड़ पौधे उग आए हैं। जिसको काटने के लिए मजदूरों को दो दिन बाद से काम पर लगाया जाएगा। मालूम हो कि दरभंगा महाराज का किला लाल किले से भी ऊंचा था। परन्तु सही संरक्षण के अभाव में यह धीरे-धीरे अपना वजूद खोता चला गया। दरभंगा का धरोहर एवं विरासत को फिर से जीवंत बनाने की पहल वाकयी में सराहनीय है।
5047 व्यूज0 टिप्पणियाँ