- DARBHANGA CITY
मां दुर्गा के आगमन को लेकर भक्तों में छाया उल्लास, जाने मां के नौं स्वरुप की कब होगी पुजा।
मां नवदुर्गा के आगमन की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, वैसे ही भक्तों में उनके स्वागत को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का आरंभ होने जा रहा है। नौं दिन तक चलने वाले इस त्योहार को देश भर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों द्वारा अपने तरीके से मनाया जाता है। दूर्गापूजा त्योहार का हिंदू धर्म में बड़ा विशेष महत्व है।
नौं देवियों की पूजा इस तारीख
मां दुर्गा के नौं स्वरुप जिनकी नौं दिन पुजा की जाएगी, वो इस प्रकार है-
17 अक्टूबर- मां शैलपुत्री पुजा स्थापना,
18 अक्टूबर- ब्रह्मचारिणी,
19 अक्टूबर- चंद्रघंटा,
20 अक्टूबर- कुष्मांडा,
21 अक्टूबर- स्कंदमाता,
22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी,
23 अक्टूबर- कालरात्रि,
24 अक्टूबर- महागौरी,
25 अक्टूबर- सिद्धिदात्री।
आस्था के सागर में गोते लगायेंगे भक्त
बताते चलें कि इस बार दुर्गापूजा नवरात्र 8 दिन का होगा, जिसमें अष्टमी और नवमी एक ही दिन होगी। 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक अष्टमी और फिर उसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी। दुर्गा पूजा बहुत ही पावन त्योहार है, नवरात्रि के नौ दिन नौं रूपों की पूजा किया जाता है, जिनकी उपासना से भक्तों को अलग-अलग स्वरूप में मां के दर्शन प्राप्त होते हैं।