भारत चीन के बीच सीमा विवाद के बीच भारत ने एक बार फिर चीन को दो सीधा संदेश देते हुए कहा हैं की भारत के सैनिकों को इसका सीमा का गस्ती से कोई भी देश नहीं रोक सकता है। पूर्वी लद्दाख में चल रहे सैन्य गतिरोध की स्थिति पर गुरुवार को राज्यसभा में देश का स्थि साफ़ करते हुए कहा कि सेना पूरी मजबूती और दृढ़ता के साथ मातृभूमि की रक्षा कर रही हैं। राज्यसभा के सदस्यों की ओर से भारत चीन सीमा विवाद पर मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक परंपरागत रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास जहां भी गश्त करते रहे हैं।

चीन को दिया करार जवाब
रक्षामंत्री ने राज्यसभा में सवाल का जवाब देते हुए, इशारों में चीन को भी संदेश दिया। उन्होन कहा की अपना सीमा पर गश्त लगाने से दुनिया की कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा विवाद पर हमारे रुख को भारत की कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए, क्योंकि वह अपनी मातृभूमि की रक्षा करने में पूरी तरह समर्थ और सक्षम है।